Breaking News

दहगवां ब्लॉक में जैविक किसान मेले का आयोजन, किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक दहगवां परिसर में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। आयोजन कार्यदायी संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने जैविक विधि से दीमक और फफूंद जनित रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। वहीं नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक खेती में फसलों के पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।
डा. आर.एस. सिंह ने किसानों को जैविक फसलों में रोग और कीट नियंत्रण के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जो किसान जैविक खेती करना चाहते हैं, उन्हें दो हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती कराने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
किसान मेले में क्षेत्र के कई किसानों ने भाग लेकर जैविक खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …