Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, आज से लागू हुई नई दरें

Spread the love

देश में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 मार्च से लागू हो गई हैं।
राजधानी दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 से बढ़कर ₹913 हो गई है। कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा और गैस की बढ़ती कीमतों के कारण बताई जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ता है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ता है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब रसोई गैस पर खर्च बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the loveउसहैत। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे …