Breaking News

पूर्व डीआईजी राम शरत राम ने सपा की सदस्यता ली, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की मौजूदगी में पूर्व डीआईजी राम शरत राम ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रगतिशील शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी सपा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। टैक्सी यूनियन से जुड़े मुद्दों को रवि राठौर ने सपा प्रमुख के सामने रखा।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन आज महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार महंगाई के बड़े कारण हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार वाहनों पर 60 से 70 प्रतिशत तक टैक्स वसूल रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई।”
अखिलेश यादव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने होली पर “वन हलवाई-वन मिठाई” बांटकर अपना अलग ही संदेश दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!