Breaking News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘वैदिक नववर्षिका’ पत्रिका का विमोचन, भारतीय नववर्ष महोत्सव में आने का दिया न्योता

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रकाशित पत्रिका ‘वैदिक नववर्षिका’ का भव्य विमोचन देश के रक्षामंत्री Rajnath Singh ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर किया। यह पत्रिका भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति और Akhil Vishva Gayatri Parivar के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित की गई है।
विमोचन के अवसर पर भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रक्षामंत्री को आगामी 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले भारतीय नववर्ष महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण भी दिया।
पत्रिका के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। उनका कहना था कि इस प्रकार के प्रकाशन युवाओं को अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
पत्रिका के संपादक ज्ञान किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि ‘वैदिक नववर्षिका’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। यह पत्रिका लोगों को पाश्चात्य नववर्ष की चकाचौंध से अलग हटकर भारतीय नववर्ष को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित करती है।
मुख्य संयोजक अभिषेक खरे के नेतृत्व में भारतीय नववर्ष महोत्सव का आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। समिति का लक्ष्य भारतीय कालगणना के वैज्ञानिक महत्व और परंपराओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से विमर्श कुमार रस्तोगी (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, सुनील वैश्य, दीपक अग्रवाल और शैलेश टंडन शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार यह पत्रिका केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 179 किलो रंगीन कचरी सीज

Spread the loveबदायूं | संवाददाता गोविंद देवल होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय …

error: Content is protected !!