Breaking News

कानपुर में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, चरस-गांजा तस्करों को सूचना लीक करने का आरोप

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने चरस-गांजा तस्करों को संरक्षण देने और छापेमारी की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, कमलाकांत और जितेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी नशा तस्करों को पुलिस की कार्रवाई की पहले से सूचना दे देते थे, जिससे तस्कर पुलिस की गिरफ्त से बच जाते थे। इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में इन चारों पुलिसकर्मियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने के संकेत भी मिले हैं। विभागीय जांच में इनकी आय और संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यदि आरोप साबित होते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निरोधात्मक कार्रवाई के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मां-बेटे पर मुकदमा

Spread the loveबदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय में वाहन के लेनदेन को …