Breaking News

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव सहसपुर निवासी ओमपाल पुत्र लालमन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 जनवरी को गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित के अनुसार 30 जनवरी को वह गंभीर हालत में कोतवाली पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेज दिया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका एक्स-रे भी कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद गांव के कुछ लोग समझौते का दबाव बनाते रहे, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद शनिवार को उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!