
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम और यात्री मालकर अधिकारी की टीम ने बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 72 वाहनों का चालान किया।
इसके अलावा 10 ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर उन्हें सीज कर दिया गया। वहीं 10 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 2 वाहन मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उनका भी चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 2.66 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।
परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही तेज गति, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र और फिटनेस समय से कराते रहें।
Budaun Amarprabhat