Breaking News

गणिनी प्रमुख माताजी ने अयोध्या में टीएमयू कुलाधिपति परिवार को दिया मंगल आशीर्वाद

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके कमाया पुण्य लाभ

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं, फैकल्टीज़, स्टाफ ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके पुण्य लाभ कमाया। इस सुअवसर पर माता जी को श्रीफल भी भेंट किए गए। माता जी ने जयकारों के बीच कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि का स्मरण करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया। टीएमयू के श्रावक-श्राविकाओं को अभिषेक का सौभाग्य भी मिला। साथ ही टीएमयू परिवार की ओर से द्वितीय शांतिधारा भी दी गई। सभी श्रावक-श्राविकाओं और फैकल्टीज़ को प्रशस्ति चिन्ह के रूप में गणिनी प्रमुख का कटआउट और डायरी देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है, 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ का यह दल अयोध्या गया था। यह दल रविवार देर रात अयोध्या से यूनिवर्सिटी कैंपस लौट आया है।


टीएमयू स्टुडेंट्स के हम सब की यह अभिलाषा… टीएमयू में ही हो चौमासा सरीखे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। फैकल्टीज़ एवम् स्टुडेंट्स ने माता जी से टीएमयू में चौमासा करने का विनम्र आग्रह भी किया। माता जी के दर्शन के बाद इस दल ने श्री आदिनाथ भगवान, श्री अजीतनाथ भगवान, श्री अभिनंदन नाथ भगवान, श्री सुमति नाथ भगवान, श्री अनंतनाथ भगवान तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन भी किए। साथ ही सरयू तट पर आरती में होने के संग-संग श्रीराम लला के दर्शन भी किए। अयोध्या जाने वालों में टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन, प्रो. रवि जैन, डॉ. शैफाली जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन, चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, श्रीमती निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, श्रीमती आरजू जैन, वैभव जैन आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!