Breaking News

ब्लॉक परिसर में धरना देकर डीएम के नाम एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर आर्थिक तंगहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत धनंजय सक्सेना को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। इस मौके पर कल्यान सिंह यादव ने कहा कि पिछले 25 से 30 माह से ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बावजूद उनसे विभिन्न विभागों के कार्य लगातार लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और कई कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।
इस दौरान राजपाल, सुष्मिता, गौरव गांधी, धर्मेंद्र सिंह, शिवऔतार, सतीश चंद्र, पृथ्वीराज, नंदकिशोर, पवन कुमार, अशोक, मीना शर्मा, प्रेम शंकर, अतुल कुमार, विनय कुमार, विजयपाल सिंह, अवनीश कुमार, मुकेश पाल सिंह, श्याम सिंह, नितेंद्र कुमार, लालाराम, राजेश यादव, कृष्णा वीर, रामनिवास, सत्येंद्र कुमार, संजीव कुमार, राधाचरण आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!