Breaking News

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

Spread the love

बदायूं। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अटल बिहारी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ निदेशालय से आए जनगणना प्रभारी चंदन प्रजापति ने समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना कार्य से संबंधित तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके दायित्व, समन्वय प्रक्रिया और जनगणना कार्य की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल और एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से डिजिटल प्रणाली पर जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण भी दिया गया।
अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार स्वजनगणना की व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जनगणना सेल के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला राजस्व अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी (तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकाय), चार्ज क्लर्क एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय आसफपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए …

error: Content is protected !!