Breaking News

ओवरलोड बालू डंपरों से बढ़ा हादसे का खतरा, गोरा बाईपास रोड से बेरोकटोक गुजर रहे वाहन

Spread the love

संवाददाता अमित वर्मा
उसावा। नगर पंचायत उसावा के वार्ड नंबर 4 में बालू-रेत से भरे ओवरलोड डंपरों का आवागमन लगातार जारी है। ये डंपर गोरा बाईपास रोड से होकर गुजर रहे हैं, जो थाना उसावा के ठीक बगल में स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे की बजाय ये भारी डंपर गोरा बाईपास रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे क्षेत्र की संकरी गलियों और आबादी वाले इलाके में हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन-रात ओवरलोड डंपरों के गुजरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से ओवरलोड डंपरों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
इस मामले में जब थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पदभार संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए हैं। जानकारी मिलने पर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!