Breaking News

बिसौली में रसोई गैस की किल्लत, एजेंसी पर लंबी कतारें; ब्लैक मार्केटिंग के आरोप

Spread the love

बिसौली। नगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि बार-बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर उपभोक्ताओं को वापस लौटा दिया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए उन्हें कई-कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन सर्वर डाउन होने का हवाला देकर वितरण नहीं किया जा रहा। वहीं कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी द्वारा कृत्रिम रूप से गैस की कमी पैदा की जा रही है।
लोगों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद भी आम आदमी को राहत नहीं मिल पा रही है। गैस लेने के लिए लोगों को अपना काम-धंधा छोड़कर एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों को अंदर से गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जबकि आम लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। वहीं कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर अधिक कीमत पर ब्लैक में बेचे जाने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।
नगरवासियों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!