Breaking News

सर्राफा मंडल ने होली मिलन पर कवि सम्मेलन आयोजित कर पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

Spread the love

बिसौली। नगर के सर्राफा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन एवं पुलिस प्रशासन व अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, सर्राफा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष राम रस्तोगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, प्रेम और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रीदत्त शर्मा, हरगोविंद पाठक दीन, विजय सक्सेना, सतीश चंद्र शर्मा, श्रीपाल शर्मा, प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’ और नरेंद्र पाल पाठक ने अपनी कविताओं से खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के दौरान सर्राफा मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली मिलन उत्सव मनाया। पुष्पेंद्र नाथ गर्ग ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमरीश कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पराग अग्रवाल, आलोक गर्ग, अमरदीप गर्ग, गुंजन गोयल, राजेश रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, तपन गुप्ता, नितिन गुप्ता, मितुल गुप्ता, संदीप रस्तोगी, राजेश मराठा, युग गर्ग, सुभाष गुप्ता, प्रखर रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, अग्रिम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …