Breaking News

बदायूं की बेटी का कमाल: सुधी गुप्ता बनीं ‘डॉ.’, एजूकेशन में हासिल की पीएचडी

Spread the love

बदायूं। जनपद के लिए गर्व का क्षण है कि शहर की प्रतिभाशाली छात्रा सुधी गुप्ता ने एफएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद से एजूकेशन विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र के अनुसार सुधी गुप्ता ने सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। उनका वाइवा 25 फरवरी को आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि 28 फरवरी को उन्हें औपचारिक रूप से उपाधि प्रदान की गई।
सुधी गुप्ता, सर्वेश कुमार गुप्ता की पुत्री हैं। उनके पिता स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में व्याकरण के प्रवक्ता हैं, वहीं उनकी माता नीलम आर्य पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में हिन्दी की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के माहौल में पली-बढ़ीं सुधी ने एजूकेशन विषय में गहन शोध कार्य कर यह मुकाम हासिल किया।
उन्होंने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. कमला दीक्षित के मार्गदर्शन में पूरा किया, जिसकी सराहना भी की जा रही है।
इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सुधी गुप्ता की यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …