Breaking News

साइबर ठगों पर बदायूं पुलिस का वार, लाखों की ठगी में रकम कराई वापस

Spread the love

बदायूं। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी राहत दी है। दो अलग-अलग मामलों में ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ताओं की लाखों रुपये की रकम में से बड़ी धनराशि वापस कराई गई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुधीर कुमार और अमर सिंह से क्रमशः 49,500 रुपये और 1 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। मामले की शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना बदायूं सक्रिय हो गया और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ठगी गई रकम में से 44,000 रुपये और 76,286 रुपये को होल्ड (फ्रीज) कराते हुए सुरक्षित कराया। इसके बाद बुधवार को यह धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस ट्रांसफर कर दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से साइबर ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
सावधानी ही बचाव:
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोन या गेमिंग ऐप के झांसे में न आएं, किसी को अपना बैंक खाता या सिम कार्ड न दें और अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें। साथ ही गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बजाय संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
हेल्पलाइन:
अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 23 से बदायूं में होंगे खेल ट्रायल

Spread the loveबदायूं। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और गोरखपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए …

error: Content is protected !!