Breaking News

पश्चिम एशिया कनेक्टिविटी को पंख: आज से 50 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगा एयर इंडिया ग्रुप

Spread the love

✈️
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के लिए हवाई यात्रा को बड़ा बढ़ावा देते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज से कुल 50 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का ऐलान किया है। इससे भारत और खाड़ी देशों के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
इन 50 फ्लाइट्स में 26 शेड्यूल्ड और 24 नॉन-शेड्यूल्ड सेवाएं शामिल हैं। शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के तहत जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, भारत से जेद्दा के बीच 14 और मस्कट के लिए 12 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। वहीं, 24 नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए ऑपरेट की जाएंगी।
एयर इंडिया के अनुसार, इन नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों का संचालन स्लॉट उपलब्धता और नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा।
इस पहल से खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!