Breaking News

नवसंवत्सर पर पथ संचलन का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत

Spread the love

बदायूं। जोगीपुरा स्थित शक्ति टेंट हाउस पर नवसंवत्सर-2083 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गए “पथ संचलन” के स्वागत हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में समाजसेवी अशोक खुराना, शिवस्वरूप गुप्ता, विजय मेहंदीरा, एम.पी. शर्मा, सरदार नवनीत सिंह, वरिष्ठ कवि कामेश पाठक व विजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार, बालासाहब, सरसंघचालक मोहन भागवत तथा माता अहिल्याबाई की जीवंत झांकियां सजाई गईं, जो पथ संचलन में आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा कि “सेवा परम धर्म है।” उन्होंने भारत की विविधता को एक गुलदस्ते की उपमा देते हुए कहा कि यहां विभिन्न विचारधाराएं एक साथ प्रवाहित होती हैं, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चकबंदी समस्याओं के समाधान को गांव-गांव लगेगी चौपाल, 19 से 30 मार्च तक अभियान

Spread the loveबदायूं। चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले …

error: Content is protected !!