Breaking News

पीएम श्री विद्यालय के छात्र आकिल ने नवोदय परीक्षा में मारी बाजी

Spread the love

बिसौली। पीएम श्री विद्यालय परौली के छात्र मो. आकिल ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया, जहां शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल जौहरी ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आकिल की मेहनत, लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जाता है, जिससे वे भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें।
छात्र की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …