मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के दीक्षांत समारोह में 108 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। इनमें से मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, सीसीएसआईटी, सीओई, टिमिट, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंस, लॉ कॉलेज, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, फाइन आर्टस, फार्मेसी कॉलेज, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन आदि कॉलेजों के इन मेधावी स्टुडेंट्स से ख़ास बातचीत की तो बोले, जिंदगी संवारने-निखारने में टीएमयू की अविस्मरणीय भूमिका है। अंत में बोले, थैंक्स टीएमयू!
तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमबीबीएस, बैच 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. आकांक्षा सिन्हा बोलीं, टीएमयू में मेरा अनुभव परिवर्तनकारी रहा है ,जिसने मेरे पेशेवर ज्ञान और व्यक्तिगत विकास, दोनों को आकार देने में मदद की। यहाँ के पाठ्यक्रम ने सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के संयोजन के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान में एक मजबूत आधार प्रदान किया। टीएमयू में बिताए समय ने मुझे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और टीम वर्क, संचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर दिया, जो चिकित्सा पेशे के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमडीएस बैच 2021-24 गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. हर्षिता पाण्डेय कहती हैं, तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बिताए अपने वर्षों को याद करती हूँ, तो मुझे अहसास होता है कि मैंने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से सिर्फ एक डिग्री ही हासिल नहीं की, बल्कि वह सटीकता और आत्मविश्वास भी पाया है, जो पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में आजीवन करियर के लिए आवश्यक है। डेंटल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षक प्रदान करता है, जो मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। परिसर का वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन सीखने की प्रक्रिया को प्रेरणादायक और सार्थक बनाता है।
तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमरोहा की बीएससी. नर्सिंग बैच 2023-2024 की गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति सक्सेना- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग मेरा अनुभव पॉजिटिव है। मैनेजमेंट मददगार है। शिक्षक ज्ञानवान हैं। वे विषयों को बहुत स्पष्टता और गहनता से समझाते हैं। शैक्षणिक वातावरण अनुशासित और व्यावहारिक ज्ञान पर केंद्रित है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध टीएमयू हॉस्पिटल स्टुडेंट्स को बेस्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र देता है। यह एक्सपोजर शैक्षणिक ज्ञान के संग व्यावसायिक रूप से भी मील का पत्थर साबित होता है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता सोनी पटवाल कहती हैं, यूनिवर्सिटी का शैक्षिक वातावरण और अनुशासन छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। सुसज्जित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उल्लेखनीय हैं। उपस्थिति, समय की पाबंदी, ड्रेस कोड के संग-संग छात्रों को शैक्षणिक और क्लिनिकल दोनों क्षेत्रों में पेशेवर नैतिकता का पालन करने और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा शर्मा ने कहा, यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षित एवम् अनुभवी शिक्षकों और शिक्षा के अनुकूल वातावरण ने शैक्षणिक यात्रा को सकारात्मक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फैकल्टी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। मैं अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं, जिनका अटूट सहयोग और प्रोत्साहन हमेशा मेरी प्रेरणा शक्ति रहा है। तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग बैच 2024-2025 की इत्तका तनवीर ने कहा, बीएससी नर्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्ति मेरी शैक्षणिक यात्रा में मील के पत्थर की मानिंद है। यूनिवर्सिटी के शांत वातावरण, मजबूत शैक्षणिक संस्कृति ने मुझे अपनी पढ़ाई के दौरान केंद्रित और प्रेरित रहने में मदद की। मैं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समर्पित शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और परामर्श के लिए तहे दिल से आभारी हूं। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एमएससी नर्सिंग 2024-25 की गोल्ड मेडलिस्ट रिया भारती कहती हैं, नर्सिंग के क्षेत्र में एक छात्रा और एक संकाय सदस्य के रूप में, मुझे अपने ज्ञान, शिक्षण कौशल और अनुसंधान क्षमताओं को निखारने का अवसर मिला है। यह संस्थान छात्रों के बीच नवाचार, अनुशासन और समग्र विकास को बढ़ावा देता है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाओं, शैक्षणिक और क्लिनिकल उत्कृष्टता के अनुभव ने मेरी व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा में बहुत योगदान दिया है। इस यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने से नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति मेरा आत्मविश्वास और जुनून और भी मजबूत हुआ है।
तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ की एमएससी फॉरेंसिक साइंस 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट सुनुबिया रहमान बताती हैं, मुझे एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम का छात्रा होने पर गर्व महसूस होता है। इस प्रोग्राम ने मुझे वैज्ञानिक जांच और आलोचनात्मक सोच की गहरी समझ विकसित करने में मदद की है। फैकल्टी की ओर से साझा किए गए मार्गदर्शन, समर्थन और ज्ञान ने सीखने की प्रक्रिया को सार्थक बना दिया है। बीएससी फॉरेंसिक साइंस बैच 2022-25 की गोल्ड मेडलिस्ट प्रभनीत कौर ने कहा, टीएमयू में उत्कृष्ट शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिला। सबसे मूल्यवान अनुभवों में से एक मोर्चरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग रही। इसने हमें फॉरेंसिक जांच और मानव शरीर के वैज्ञानिक परीक्षण की वास्तविक समझ प्रदान की। कौर कहती हैं, भविष्य में नौकरी नहीं, पीजी करने का प्लान है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एमएससी नर्सिंग की बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट क्षितिजा एस. केवाल ने कहा, विशाल कैंपस, चौतरफा हरियाली, स्वच्छता के संग-संग स्मार्ट स्टडी कक्ष, अति आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैस हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है। कैंपस का समग्र वातावरण सुरक्षित, अनुशासित और छात्र-अनुकूल है। प्रबंधन छात्रों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने और उसे सम्मान देने के लिए मैं संस्थान को तहे दिल से धन्यवाद देती हूँ।
टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से बीबीए बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता दिव्या जैन ने कहा, टीएमयू का शैक्षणिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा है। अनुभवी और सहयोगी शिक्षक हमेशा छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पाठ्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप है, जिससे प्रबंधन की मजबूत नींव तैयार होती है। विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएँ और गतिविधियां व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाती हैं। सकारात्मक वातावरण सीखने के लिए अत्यंत अनुकूल है। बीकॉम ऑनर्स बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता कपिशा राना ने कहा, यूनिवर्सिटी ने मुझे वाणिज्य और वित्त के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्रदान किया। नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों ने मेरी विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित किया। प्रेरणादायक वातावरण मुझे हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता रहा। यूनिवर्सिटी की सुविधाएं और शैक्षणिक संस्कृति सराहनीय है। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन से एमएड बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट अदिति बंसल ने कहा, मुझे गर्व है कि मैं टीएमयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा हूँ। आज, मैं गर्व के साथ एक ऐसे पड़ाव का जश्न मना रही हूँ जो वर्षों के समर्पण, धैर्य और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। यह सफ़र आसान नहीं था। यह चुनौतियों, देर रात तक जागने, खुद पर शक करने और लगातार सीखने से भरा हुआ रहा है। यह उपलब्धि सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, गुरुओं और दोस्तों की भी है, जिन्होंने तब मुझ पर भरोसा किया। आज एक सफ़र का अंत और दूसरे सफ़र की शुरुआत है। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूँ। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी फार्म डी की गोल्ड मेडलिस्ट निशु पांडेय ने कहा, स्वर्ण पदक के साथ स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस करती हूँ। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में बिताया गया समय मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सीख से भरपूर चरण रहा। यहाँ के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों ने न केवल विषयगत ज्ञान प्रदान किया, बल्कि हर कदम पर प्रेरित करते हुए मेरे आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने मुझे एक सक्षम एवं दक्ष पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Budaun Amarprabhat