Breaking News

आसफपुर में चार दिवसीय समूह सखी प्रशिक्षण संपन्न, 56 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-1 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते गुरुवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अमित कुमार तोमर एवं सुरेन्द्र सिंह राठौर ने महिला प्रतिभागियों को समूह संचालन, वित्तीय साक्षरता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड समरेर, म्याऊं, बिसौली, इस्लामनगर एवं वजीरगंज क्षेत्र की कुल 56 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें एक बैच में 30 और दूसरे बैच में 26 महिलाएं शामिल रहीं।
समापन अवसर पर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षक अमित कुमार तोमर, सुरेन्द्र सिंह राठौर एवं कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को छायांकन प्रति एवं बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक लगातार संचालित किया गया। इसकी जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
— आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!