Breaking News

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्ती, बदायूं में होटल-ढाबों पर छापेमारी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद की गैस एजेंसियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से लगातार जांच कराई जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को प्रतिमा शर्मा और रजनीश उपाध्याय (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी), मनोज कुमार आनंद, योगेंद्र पाल और मीनू (पूर्ति निरीक्षक) की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के राधिका स्वीट्स, चटकारा रेस्टोरेंट, गुप्ता भोजनालय, श्याम स्वीट्स, मझिया रोड स्थित तड़का रेस्टोरेंट और गोल्डन वेस्ट्रो पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया। हालांकि टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!