Breaking News

हाईटेंशन लाइन के पोल पर बवाल, ग्रामीणों का हंगामा—SDM के आश्वासन के बाद थमा विवाद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव गढ़ौली के पास गुरुवार को हाईटेंशन लाइन के पोल लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कुछ देर के लिए काम भी रुक गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे 11 मीटर लंबे पोलों के बीच दूरी अधिक रखी जा रही है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। इसी आशंका के चलते ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और मौके पर विरोध जताया।
सूचना मिलते ही एसडीएम प्रेमपाल सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा के लिहाज से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पोल की ऊंचाई बढ़ाकर 13 मीटर की जाएगी और उनके बीच की दूरी भी मानकों के अनुसार कम रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए और पोल लगाने के लिए सहमति दे दी। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने दोबारा कार्य शुरू कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …