Breaking News

बिसौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 629 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 3.15 लाख

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 629 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्रपाल पुत्र जयवीर, निवासी ग्राम सिचौली, थाना बिसौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 629 ग्राम नाजायज अफीम बरामद की गई।
इस संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 105/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उ0नि0 देशराज सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!