Breaking News

जिले की बेटी ने रचा इतिहास: पहली महिला डीटीसी गाइड ललिता को मिला एएलटी प्रमाणपत्र

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, लखनऊ
लखनऊ। जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि ललिता जिले की पहली महिला डीटीसी गाइड बनी हैं, जिन्हें एएलटी (ALT) प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र राज्य मुख्यालय, लखनऊ से जारी होकर जिले को प्राप्त हुआ।
ललिता की इस उपलब्धि ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इस मौके पर जिले के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ललिता की यह उपलब्धि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
जिले की ओर से ललिता को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा*

Spread the love*लखनऊ…* *यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 …

error: Content is protected !!