Breaking News

जय माता दी” के जयकारों से गूंजा बिल्सी—भव्य शोभायात्रा के बीच माँ दुर्गा-शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित प्राचीन सिद्ध माँ दुर्गा गमाडेद मंदिर में बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ दुर्गा और शिव परिवार की मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई।
इस पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुन पर भक्त झूमते नजर आए, वहीं “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दौरान नगर भ्रमण कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन में आहुतियां दी गईं और पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की स्थापना संपन्न कराई गई।
श्रद्धालुओं ने कहा कि भक्ति और सत्संग से जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि मंदिर में लंबे समय से विभिन्न देवी-देवताओं की स्थापना की मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे अब भक्तों को एक ही स्थान पर सभी देवी-देवताओं के दर्शन का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पंडित मुन्नालाल, अंशु शर्मा, ललित शर्मा, नवनीत शर्मा, मनोज, अंकित माहेश्वरी, ज्वाला प्रसाद शर्मा, धर्मपाल, रामप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!