Breaking News

अमर प्रभात की खबर पर लगी मुहर : जिस मुद्दे को उठाया, वही बना हकीकत! टीवी बहस तक गूंजा बदायूँ का ‘स्मार्ट सिटी’ सपना

Spread the love

बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी का मिलेगा दर्जा
विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास हुए सफल
कुछ समय पहले मिले थे नगर विकास मंत्री से
नवयुग पालिका योजना के तहत किया गया चयन
आम नागरिकों के लिए मिल सकेंगे बेहतर सुविधाएं
5 वर्ष में खर्च होंगे करोड़ों रुपए


संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूं। क्षेत्र और शहर की सूरत बदलने का संकल्प लेकर राजनीति मैदान में उतरे भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का सपना अब पूरा होता हुआ दिख रहा है । प्रदेश की योगी सरकार ने बदायूं शहर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए हरी झंडी दे दी है । नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत बदायूं नगर पालिका परिषद को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किया गया है 5 वर्ष के अंदर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पूरी कार्य योजना दी गई है उसी के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित परियोजना चयन समिति द्वारा उन सभी कार्यों को कराया जाएगा । करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी निश्चित तौर पर शहर की तस्वीर ही इन 5 वर्ष में पूरी तरह बदल जाएगी ।
अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में योगी सरकार का पूरा फोकस विकास पर है इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी प्रस्ताव शासन तक पहुंच जा रहे हैं उन प्रस्तावों पर सरकार मोहर लगा रही है इसी कड़ी में शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने भी जनता से यह वादा किया था कि बदायूं शहर की तस्वीर बदलने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसे लेकर उन्होंने पिछले दिनों नगर विकास मंत्री से मुलाकात करके बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने के लिए मांग की थी । राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका परिषद बदायूं को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपनी बाहर लगा दी है और नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत उसे शामिल किया है इस योजना के तहत क्या-क्या कार्य होंगे इसकी पूरी कार्य योजना भी जारी की गई है । स्मार्ट सिटी बनाने की संख्या में बदायूं शहर के अंतर्गत सामाजिक आधारभूत संरचना के तहत उत्सव भवन ऑडिटोरियम प्रदर्शनी केंद्र मोहल्ले और कॉलोनी के आसपास पार्कों का विकास फुटपाथ का निर्माण जंक्शन पर थीम आधारित ज्यामितीय डिजाइन प्रेस मेकिंग और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्य करण किया जाएगा ।
विकसित आधारभूत संरचना में केवल तारों की आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग निकाय हेतु रिकॉर्ड रूम भवन आदि बनाए जाएंगे सिटी बस स्टेशन में सुविधा भी बढ़ेगी सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । सेफ एवं समावेशी संरचना के अंतर्गत आम लोगों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था होगी साथी महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारकों भावनाओं का संरक्षण तथा ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण और जल निकासी की व्यवस्था होगी । पर्यावरण के लिए थीम पार्क एनिमल वर्थ कंट्रोल सेंटर टीवी चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट ,डार्क स्पॉट चिन्हित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था होगी ।
यह भी होंगे कार्य:
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आम नागरिकों के लिए नाली सहित सीधी सड़क मलिन बस्तियों में प्रकाश व्यवस्था नाली निर्माण चौराहे जंक्शन आदि का सौंदर्य करण स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी कचरा डंपिंग स्थल की भी व्यवस्था होगी । आम लोगों को पर्यावरण के लिए हरित विकास पार्क शहरी बांध की पाठशाला की स्थापना और हरित क्षेत्र का विकास किया जाएगा यही नहीं हरित पर्यावरण और पशु शब् ग्रह बने जाएंगे । जल स्रोतों का जीणोद्धार और उनके संरक्षण की दिशा में भी कार्य होगा सुरक्षा एवं समावेशी संरचना के अंतर्गत पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल सेवाओं और सुविधाओं का विकास होगा नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं भी प्रदान की जाएगी आर्थिक विकास की दिशा में जिस सर्वे के माध्यम से संपत्ति कर में वृद्धि और कौशल विकास केंद्र कॉमन फैसिलिटी टेंशन सेंटर तथा शक्ति रसोई का कार्य होगा ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी कमेटी-
स्मार्ट सिटी के लिए चयनित बदायूं शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार की ओर से लागू की गई नवयुग पालिका योजना के कार्यों की देखभाल करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परियोजना चयन समिति का गठन किया जाएगा । इस कमेटी में जिलाधिकारी के अलावा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अधिशासी अधिकारी जिला अधिकारी द्वारा नामित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी शहरी विकास सलाहकार समूह के तीन सदस्य और डीएम की ओर से नामित कोई एक सदस्य विशेषज्ञ के रूप में होगा ।

58 जनपद मुख्यालय की निकाय को किया है शामिल-
सरकार की प्रदेश के 58 जनपद मुख्यालय के निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चयनित किया गया है । प्रथम श्रेणी की निकाय को वार्षिक बजट के रूप में 12 करोड़ और द्वितीय श्रेणी की निकाय को 8 करोड़ वार्षिक निर्धारित किया गया है ।

मैं हमेशा ही बदायूं क्षेत्र को अपनी मां माना है । जिस तरह एक मां की सेवा की जाती है इस तरह मैं भी क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहा हूं अब बदायूं को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाने से उनका सपना भी पूरा हुआ है स्मार्ट सिटी बन जाने के बाद पूरे शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी विकास का सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास को रफ्तार दे रही है । सरकार का नारा भी है सबका साथ सबका विकास आज उन्हें बेहद खुशी है। स्मार्ट सिटी बन जाने से शहर के हर नागरिक को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया होगी ।
महेश चंद गुप्ता
शहर भाजपा विधायक बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आबिद रज़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईसाई समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। बदायूं …

error: Content is protected !!