Breaking News

अंडरपास के नीचे मिला युवक का शव, पहचान नहीं—जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

संवाददाता: असलम, इस्लामनगर (बदायूँ)
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के कपरोल गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप निर्माणाधीन सर्विस रोड के अंडरपास के नीचे बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय कुछ महिलाएं और बच्चे घास काटने के लिए गए थे, तभी उनकी नजर अंडरपास के नीचे पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने राहगीरों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया।
सूचना पर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर जेब से कुछ रुपये और बीड़ी बरामद हुई। शव के पास एक पत्थर तथा कुछ दूरी पर शराब की बोतल और खाद्य सामग्री भी पाई गई।
प्रथम दृष्टया युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए, वहीं एसओजी टीम ने भी जांच में सहयोग किया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात हिरदेश कठेरिया एवं सीओ केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा आसपास के गांवों के लोगों व प्रधानों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य थानों के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …