Breaking News

ताबड़तोड़ कार्रवाई के मूड में पुलिस: लंबित विवेचनाओं पर कसा शिकंजा, फरार अपराधियों की खैर नहीं

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमा अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं विजयेन्द्र द्विवेदी ने थाना उझानी में सभी विवेचकों के साथ अहम बैठक कर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। साथ ही वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन, साइबर सेल की कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा जागरूकता, IGRS शिकायतों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति केंद्र से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को इन सभी क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनता को त्वरित न्याय दिलाना और अपराध पर लगाम कसना प्राथमिकता है, इसके लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक के बाद पुलिस विभाग में तेजी और सख्ती के संकेत साफ नजर आने लगे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रशासनिक फेरबदल: चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, बिल्सी को मिले नए एसडीएम

Spread the loveबदायूं। जनहित और शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए …