Breaking News

सम्राट अशोक जयंती पर गूंजा कादरचौक: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने याद दिलाया स्वर्णिम इतिहास

Spread the love

कादरचौक।
गुरुवार को कादरचौक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सम्राट अशोक जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य रैली में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र “सम्राट अशोक अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
रैली की शुरुआत सिमर्रा गांव से हुई, जो ग्राम पंचायत ककोड़ा और सिमरिया होते हुए राधाकांत मंदिर मैदान पर जाकर संपन्न हुई। जगह-जगह ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर सम्मान जताया।
कार्यक्रम का आयोजन शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें सम्राट बनने के लिए त्याग, तपस्या और समर्पण की चरम सीमा तक जाना पड़ा। उनका व्यक्तित्व आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।
वहीं दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य (दीपू भैया) ने कहा कि सम्राट अशोक को ‘सम्राट’ की उपाधि यूं ही नहीं मिली, बल्कि उनकी वीरता और महान कार्यों ने उन्हें इतिहास में अमर बना दिया। उनकी गाथाएं आज भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कुमार सिंह, योगेश कुमार मौर्य, वीरपाल मौर्य, धीरपाल शाक्य, ओमकार शाक्य, विजय प्रकाश शाक्य, अजीत शाक्य, सनी शाक्य और शिव प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं कवरेज अमर प्रभात के प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!