Breaking News

अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब: माता के दरबार में लंबी कतारें, जयकारों से गूंजा बिसौली

Spread the love

बिसौली।
नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के मंदिरों में पहुंचने लगे और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
गुरुवार सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नौ दिनों से घरों में कलश स्थापना कर पूजा कर रहे भक्तों ने अष्टमी के दिन विशेष पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। प्राचीन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं भजन-कीर्तन और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कई स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन कराया। उपवास रखने वाले भक्तों ने अन्न ग्रहण कर अपना व्रत पूर्ण किया और प्रसाद वितरण के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!