Breaking News

घबराएं नहीं: बदायूँ में पेट्रोल-डीजल और गैस की ‘पूरी सप्लाई’, प्रशासन का भरोसा—स्टॉक पर्याप्त

Spread the love

बदायूँ।
जिले में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में कहीं भी ईंधन या गैस की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की लगातार जांच की जा रही है। 26 मार्च 2026 तक जिले में गैस एजेंसियों पर कुल 19,711 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं पेट्रोल पंपों पर 1507 किलोलीटर पेट्रोल और 1978 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
पूर्ति विभाग के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक नियमित रूप से तेल कंपनियों को इंडेंट भेज रहे हैं और उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति भी मिल रही है। ऐसे में किसी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से गैस बुक कर आसानी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी पर संपर्क कर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें। सभी एजेंसियों पर इसके लिए हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!