Breaking News

नव सत्र का शुभारंभ: खेड़ादास विद्यालय में ‘नवरांम्भ उत्सव’ पर बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

खेड़ादास।
संयुक्त विद्यालय खेड़ादास में बुधवार को नवरांम्भ उत्सव एवं बाल वाटिका स्कूल अभिनंदन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विद्यालय में पहुंचे अभिभावकों और नन्हे-मुन्ने बच्चों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था।
प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम वार्ष्णेय ने नवीन शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे सचिन कुमार सिंह ने अभिभावकों को नए सत्र में बच्चों के प्रवेश और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ईसीसीई एजुकेटर ने भी अभिभावकों को नामांकन के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कक्षा-कक्ष को आकर्षक और शैक्षणिक बनाने के उद्देश्य से शिक्षण-अधिगम सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार वितरित किए गए। समारोह में श्रीमती सुधारानी, रूबी सिंह, ममता यादव, शोभा रानी, सुषमा, पूनम रानी, लक्ष्मी देवी, गीता सक्सेना, अंजू प्रभा, प्रेमलता, कांति, अंगूरी, महारानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!