Breaking News

मिशन शक्ति 5.0’ का जोरदार आगाज़: चौपाल से बाजार तक महिलाओं को सुरक्षा-सशक्तिकरण का पाठ

Spread the love


बदायूँ।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल, बाजार, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल आयोजित कीं और उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, वन स्टॉप सेंटर सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में महिला पुलिस कर्मियों ने पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस 108 और सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रमुख रहे।
साथ ही साइबर जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पिन किसी के साथ साझा न करे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जनपद में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!