Breaking News

नवरात्रि अनुष्ठान के बाद गूंजा गायत्री महायज्ञ, देवकन्याओं के पूजन से मिला आध्यात्मिक संदेश

Spread the love

बदायूं।
गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नवरात्र अनुष्ठान के समापन के बाद पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत देवकन्याओं को विधि-विधान से भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा और डा. कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि नारी मां दुर्गा का स्वरूप है और परिवार, समाज व राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नारी ही है। उन्होंने कहा कि जिस घर में कन्या जन्म लेती है, वहां सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।
लोक कल्याण की भावना से श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को अर्पित कीं। इसके बाद मां दुर्गा की भव्य आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में देवकन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, आर्येंद्र सिंह, कालीचरण पटेल, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, ध्रुव यादव, मुन्नी देवी, राजीव पटेल, सीपी शर्मा, हर्ष, वीरपाल सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा, महेश कुमार, ललतेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …