Breaking News

मिशन शक्ति’ की चौपाल में गूंजी जागरूकता की आवाज, महिलाओं को बताए सुरक्षा के हथियार

Spread the love


बिसौली।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गांव अजनावर में पुलिस की ओर से जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने किया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आयोजित इस चौपाल में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से भय खत्म कर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 प्रमुख रूप से शामिल हैं।
चौपाल में मौजूद महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करें और बिना डर के अपनी बात रखें।
इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …