Breaking News

उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम अवनीश राय ने ककराला में संभाली कमान

Spread the love

बदायूं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को ककराला पहुंचकर उर्स की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने मौके पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उर्स में आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।
प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार उर्स आयोजन में बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!