Breaking News

रामनवमी शोभायात्रा में गूंजी कौमी एकता की मिसाल, व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

Spread the love

बदायूं।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा का स्थानीय दिनेश चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और प्रसादी वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।
श्री रघुनाथ मंदिर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान व्यापार मंडल द्वारा दिनेश चौक पर स्टॉल लगाकर कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, फल और पानी का वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कौमी एकता की मिसाल पेश की। सभी ने मिलकर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और सौहार्द का संदेश दिया।
स्वागत स्थल पर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों का अंगवस्त्र व बैच लगाकर सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि “कौम या पार्टी कोई भी हो, पहले हम व्यापारी हैं” इस सोच को साकार करते हुए सभी धर्मों के व्यापारियों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाया। वहीं जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से सर्वधर्म सम्मान की परंपरा को निभाता आया है और इस आयोजन ने एकता का मजबूत संदेश दिया है।
कार्यक्रम में विपिन अग्रवाल, पवन जैन, सर्वेश गुप्ता, मुनेंद्र कुमार सिंह, अवधेश लड्डा, विनय चतुर्वेदी, सुजीत गुप्ता, नवनीत गुप्ता शोंटू, हाजी राशिद सैफी, आयुष मैसी, संजीव आहूजा, नरेश शंखधार, दिनेश गुप्ता थापा, रूपेंद्र सिंह लाम्बा, विनय गुप्ता, दीपक सक्सेना, दीपक वर्मा, सर्वत हमीद खान, जावेद खान, अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, देवेंद्र गुप्ता, सगीर अहमद, वीरेंद्र वार्ष्णेय, फखरे आलम, यश गुप्ता, सुरेंद्र नानक, निखिल रस्तोगी, मनुज गुप्ता, अंश गुप्ता, प्रशांत जैन, गोपाल रस्तोगी, साहिब लांबा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!