Breaking News

ट्रक ने गन्ना भरी बैलगाडी में मारी जोरदार टक्कर बाल बाल बचा किसान डनलप टूटा बैलों की हुई मौत

Spread the love

सीतापुर। कस्बा हरगांव में नगर पंचायत के वार्ड/ग्राम पिपरा मिल के पास अपना गन्ना लेकर आ रहे एक किसान की बैलगाडी़ में शाम को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बैलगाडी़ के दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई हरगांव में शुक्रवार की शाम को कमलेश जायसवाल पुत्र मुन्नू लाल जायसवाल निवासी मीरपुर क्योटी कलां अपना गन्ना बैलगाडी से लेकर मिल आ रहे थे। तभी सीतापुर लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पिपरा मिल के पास में समय लगभग 6.30 पर एक ट्रक नंवर यूपी 31 एटी 6446 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बैलगाडी़ के दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं किसान बाल-बाल बचा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं हरगांव थाने के आरक्षी बिनोद कुमार व राहुल कुमार ने रास्ते को साफ कराते हुए मृत जानवरो को ट्राला में लदवाकर पीएम के लिए भेजा गया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!