Breaking News

रामनवमी पर बच्चों की प्रतिभा का उत्सव: रंगोली-चित्र प्रतियोगिताओं में निखरी रचनात्मकता

Spread the love

बदायूं।
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से बदायूं क्लब में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रंगोली और ‘रंग भरो’ (चित्र रंगाई) जैसे आयोजन हुए, जिनमें बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। निर्णायक के रूप में डॉ. सत्यम मिश्रा और आयुषी गुप्ता ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
‘रंग भरो’ प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यशिका जुनेजा ने प्रथम, किमाया वैश्य ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में गौरी शर्मा प्रथम, कुशाग्र कुमार द्वितीय और अंजली चौहान तृतीय रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में ईशा प्रथम, दर्शिका द्वितीय और मान्या तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि युवा वर्ग में रचिता शर्मा ने प्रथम, युक्ति ने द्वितीय और दीपाली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला समिति के महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित और शिवम वैश्य का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर राम औतार मिश्रा, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, विवेक खुराना, रचित गोयल, नितिन गुप्ता, नितिन वैश्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …