Breaking News

नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान! गंदरोली स्कूल में प्रतिभाओं का धमाका, मंच पर छाए बच्चे

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: आई एम खान
संविलियन विद्यालय गंदरोली में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी विजय प्रकाश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सदस्य यशवीर सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालय की उपलब्धियों और विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
सहायक अध्यापक शम्मी कुमार गुप्ता ने विभागीय निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्रों को उनके अभिभावकों सहित मंच पर आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं नोडल शिक्षक संकुल से वीरेश कुमार, मुनेंद्र पाल सिंह तथा विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रों को परीक्षाफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में अजय कुमार, अलका सुमन, अवंतिका, सुरेंद्र पाल, इंद्रपाल सिंह, सूरज पाल, ऋषि पाल, हीराकली, अनुपम शर्मा, शकील अहमद, रानी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!