Breaking News

मेहनत का मिला मेगा इनाम! हर्रायपुर स्कूल में प्रतिभाओं की बरसी चमक, 212 दिन उपस्थित बच्चों का जोरदार सम्मान

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: आई एम खान
कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सोमवार को सत्रांत दिवस के अवसर पर मेगा पीटीएम एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों और अनुशासन का ऐसा संगम देखने को मिला कि अभिभावक भी गर्व से झूम उठे।
कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पूरे वर्ष 212 दिन उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अतिथि रमेश पाल यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू द्वारा सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों की सूची में कक्षा 8 की नीलम ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में सचिन प्रथम, नीलम द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 6 में ललित यादव ने प्रथम, पीयूष यादव ने द्वितीय और देव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विशेष आकर्षण रहा मार्च माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले 139 छात्र-छात्राओं का सम्मान, जिन्हें रोटेरियन अनमोल गर्ग द्वारा भेजे गए पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 18 छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा सहित अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!