Breaking News

पढ़ाई के साथ खेल का पावर! डी पॉल स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी शुरू, अब खिलाड़ी भी बनाएगा बिसौली

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: गोविंद देवल
डी पॉल स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देते हुए स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
एकेडमी में केरल से आए अनुभवी और योग्य कोच रोमियो रेजिमोन द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में छात्र वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स और बैडमिंटन जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भावना को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसी सोच के तहत इस स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की गई है, ताकि छात्र शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।
एकेडमी के माध्यम से छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। स्कूल का लक्ष्य है कि यहां के छात्र न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …