Breaking News

खैराबाद नगर पालिका में आरोप-प्रत्यारोप, जांच की मांग तेज

Spread the love


सीतापुर/खैराबाद | संवाददाता: अजय सिंह
खैराबाद नगर पालिका में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कुछ सभासदों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशाषी अधिकारी पर लगाए गए आरोपों के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में नगर के कुछ लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं कुछ लोगों ने यह भी मांग उठाई कि पूर्व में नजूल भूमि से जुड़े मामलों की भी जांच कराई जाए, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उचित कार्रवाई हो सके।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता (बबलू) ने इस संबंध में कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और वे स्वयं पूरे मामले की जांच के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्य सभी के सामने हैं और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि वे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि विभिन्न पक्षों के बीच मतभेद को लेकर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। फिलहाल सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी हुई है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शराब की दुकान पर विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ …