Breaking News

रंगों में घुली मोहब्बत, दिलों में बढ़ी नज़दीकियां! बदायूं कॉलेज में होली–ईद मिलन ने दिया एकता का संदेश

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पीजी डिग्री कॉलेज, बदायूं में होली–ईद मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंग, रिश्ते और रिवायतों का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसने सभी के दिलों को जोड़ने का काम किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बदायूं के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजीव राज एवं अनवर आलम को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच से उनके लंबे शैक्षिक अनुभव, अनुकरणीय व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्रबंधक ज़ोहेब अली सय्यद एवं प्रबंधन समिति के सदस्य सालिम फ़रशोरी, सलमान अहमद और रूमान हाशमी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और सभी को होली एवं ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति के सदस्य सलमान अहमद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन सोहेल सिद्दीकी ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!