Breaking News

नन्ही प्रतिभाओं का बड़ा जलवा! रिसौली स्कूल में वार्षिक उत्सव में छाए बच्चे, मेधावियों पर बरसा सम्मान

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
रिसौली उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष महिला शिक्षक संघ बदायूं की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरन सिंह एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामौतार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
इस अवसर पर कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टॉप टेन में प्रीति ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, प्रगति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिखा, निशा, मुस्कान, चंद्रप्रभा, महरूलनिशा, प्रिंस शर्मा, सोनम शर्मा और आलशिफा अल्वी को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी रही, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में सुनील कुमार, मृदुला, बदरुद्दीन, सर्वेश कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!