Breaking News

भक्ति और भव्यता का संगम! बिल्सी में महावीर जयंती पर निकली आकर्षक शोभायात्रा, गूंजे मंगल गीत

Spread the love

बिल्सी (बदायूं) | संवाददाता: गोविंद देवल
नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह के बीच निकली इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जहां विभिन्न धार्मिक बोलियां लगाई गईं। खवासी की बोली प्रशांत कुमार जैन, सारथी की बोली विकास जैन (मेरठ) तथा कुबेर की बोली निखिल जैन ने उठाई। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई।
शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर बालाजी तिराहा, सर्राफा बाजार, मुख्य बंबा चौराहा, कटरा बाजार और जैन मार्केट होते हुए मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। वहां से पुनः उसी मार्ग से होते हुए अमर कोल्ड स्टोरेज स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर अंततः ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाईस्कूल पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
इसके उपरांत भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को पैदल यात्रा के माध्यम से पुनः मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर में विराजमान किया गया।
शोभायात्रा का नगर के व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एटा, बहजोई, उझानी, बदायूं और इस्लामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए जैन समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मृगांक कुमार जैन, अनिल जैन सोनी, भूपेंद्र जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, ममता जैन, अर्चना जैन, रीता जैन, रेखा जैन सहित नगर के जैन समाज के लोगों का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!