Breaking News

सुरक्षा का संकल्प, जागरूकता का संदेश! मिशन शक्ति 5.0 में महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Spread the love

उसावां (बदायूं) | संवाददाता: अमित वर्मा
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत उसावां थाना पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता, ओटीपी, पिन या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
शासन के निर्देशानुसार यह अभियान 19 मार्च 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक निरंतर चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अवसर पर एसआई विपिन कुमार, अंकित कुमार, रविंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल कीर्ति मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!