Breaking News

“सड़क पर उतरी पुलिस: ASP ग्रामीण ने किया पैदल मार्च, अपराधियों में मची हलचल”

Spread the love

मुजरिया क्षेत्र में सुरक्षा का सख्त संदेश, लोगों में बढ़ाया भरोसा और सतर्कता

संवाददाता: गोविंद देवल

मुजरिया। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक मुजरिया एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों एवं मार्गों पर पैदल मार्च करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सतर्क रहने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इस कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों में हलचल देखने को मिली। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …