Breaking News

जेल पर सख्त नजर: DM-SSP का अचानक निरीक्षण, बंदियों से सीधे पूछा हाल”

Spread the love

बैरक से लेकर भोजनालय तक की जांच, साफ-सफाई और सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जिला कारागार में व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की गई।
अधिकारियों ने बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर सके, इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के संचालन और निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी ली गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!