Breaking News

“सेवा को सलाम: 6 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ मिली नई पारी की शुभकामनाएं”

Spread the love

पुलिस लाइन सभागार में गूंजा सम्मान का स्वर, शॉल-पुष्पहार और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया अभिनंदन

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जनपद बदायूँ पुलिस परिवार में उस समय भावुक माहौल बन गया जब अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शॉल, पुष्पहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त होने वालों में रेडियो निरीक्षक उमेश गंगवार, उप निरीक्षक मोहन सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक मांगेराम, उप निरीक्षक मोहम्मद अरशद एवं फायरमैन ताहिर अली खान शामिल रहे।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा दी, जो पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़कर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी इस भावुक विदाई समारोह के साक्षी बने।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!